बैकुंठपुर विधानसभा में सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। स्थानीय विधायक द्वारा दिसंबर 2025 तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका। इतना ही नहीं, हाल ही में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के बजट में भी इस दिशा में कोई स्पष्ट घोषणा या चर्चा नहीं होने से लोगों में निराशा देखी जा रही है।
सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर शुरू से आवाज उठाते रहे युवा नेता मोनू माझी ने बजट में कोरिया जिले को अपेक्षित सौगात नहीं मिलने पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि “न तो संभाग मिला और न ही चौड़ीकरण की मांग पूरी हुई, कोरिया जिले को सिर्फ झुनझुना थमा दिया गया है।”
मोनू माझी ने विरोध दर्ज कराने के लिए अनोखा तरीका अपनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि विधायक को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ‘झुनझुना’ भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि जनता को केवल आश्वासन ही मिले हैं, ठोस कार्य नहीं।

0 टिप्पणियाँ