विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस
बैकुंठपुर (कोरिया) जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत . मझगांव में 15वें वित्त आयोग की राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में उप सरपंच द्वारा कलेक्टर कोरिया को लिखित शिकायत सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती तिलासो बाई द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिना हैंडपंप खनन कराए 1 लाख 18 हजार 200 रुपये की राशि आहरित कर ली गई। जबकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त अवधि में पंचायत क्षेत्र में एक भी हैंडपंप खनन कार्य नहीं कराया गया।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग निर्धारित कार्यों के लिए किया जाना था, लेकिन बिना कार्य संपन्न हुए राशि निकासी गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करती है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले में अभी तक संबंधित सरपंच की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितता का यह मामला गंभीर साबित हो सकता है।
प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो

0 टिप्पणियाँ