मोदीपारा ग्राम में इन दिनों गिनी पिग (Guinea Pig) पालने का अनोखा शौक चर्चा का विषय बना हुआ है।


 विशाल सिंह /  कोरिया एक्सप्रेस 

मोदीपारा ग्राम के  स्थानीय निवासी धनेश राम और कमलेश एक्का ने अपने-अपने घरों में गिनी पिग पाला है, जिससे मोहल्ले में उत्सुकता और आकर्षण का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, धनेश राम के घर में सफेद रंग का गिनी पिग पाला गया है, जो अपनी शांत प्रवृत्ति और आकर्षक रूप के कारण बच्चों और आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वहीं कमलेश एक्का के घर में चीत्काबरा (सफेद-भूरा मिश्रित) रंग का गिनी पिग पाला गया है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं।

गिनी पिग का वैज्ञानिक नाम Cavia porcellus है। यह मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का निवासी छोटा पालतू जीव है, जो स्वभाव से शांत और कम आक्रामक माना जाता है। पशु विशेषज्ञों के अनुसार इसे साफ-सुथरे और हवादार स्थान पर रखा जाना चाहिए तथा हरी घास, ताजी सब्जियां और विटामिन-सी युक्त आहार दिया जाना जरूरी होता है।

मोदीपारा क्षेत्र में इस अनोखे पालतू जानवर को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के पालतू जीवों के प्रति बढ़ती रुचि से पशुपालन के नए शौक को बढ़ावा मिल रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ