अवैध कोयला खदान पुनः अपने रंग में लौटा , एक वर्ष पूर्व अवैध कोयला रोकने का दावा करने वाले संगठन की खामोशी से गठबंधन का संदेह

 

विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस

 कोरिया। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवखोल में अवैध कोयला उत्खनन और कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। अवैध खदानों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कुछ दिनों तक सक्रियता दिखाते हुए सीमित कार्रवाई की थी, लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद स्थिति फिर पहले जैसी नजर आने लगी है। क्षेत्र में पुनः बड़े पैमाने पर अवैध खदानों से कोयला निकाले जाने और रात के समय वाहनों के माध्यम से ईंट भट्टों तक पहुंचाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार देवखोल क्षेत्र की दर्जनों अवैध खदानों से लगातार कोयला निकाला जा रहा है। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने औपचारिक कार्रवाई कर अपनी सक्रियता तो दिखाई, लेकिन किसी भी अवैध खदान को स्थायी रूप से बंद करने या ब्लास्टिंग कर ध्वस्त करने जैसी ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि करीब एक वर्ष पहले अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ जिस तरह सत्ता पक्ष के  संगठन से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा अभियान चलाया गया था, और अवैध कोल माफियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए खुद  रात्रि में निकल कर कार्यवाही करते हुए का वीडियो  बना  सोशल मीडिया  प्लेटफार्म में डाला जा रहा था वैसी सक्रियता अब नजर नहीं आ रही है। पहले अवैध खनन के विरोध में वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से कार्रवाई की मांग उठाई जाती थी, लेकिन वर्तमान में मामले को लेकर सन्नाटा दिखाई दे रहा है जिससे कॉल माफिया और संगठन के गठबंधन का संदेह उत्पन्न होने लगा है ।

लगातार सामने आ रही गतिविधियों और वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ