कोरिया जिले में फिर फैली ‘बच्चा चोर’ की अफवाह, निर्दोषों पर हमले बढ़े कभी भी हो सकती है कोई बड़ी घटना घटित



 
विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर ‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने जोर पकड़ लिया है, जिससे भय और अराजकता का माहौल बनता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि संदेह के आधार पर बाहर से आने वाले लोगों की पिटाई तक की जा रही है।

बैकुंठपुर क्षेत्र के ग्राम नरकेली में 10  दिन पहले एक अनजान व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर  पूरा मोहल्ला रात्रि के वक्त सड़कों पर आ गया था  अगर वो अंजान व्यक्ति उस भीड़ हत्थे चढ़  जाता तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकत9 थी 

इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह को

जानकारी के अनुसार, गांवों के व्हाट्सएप ग्रुप में बच्चा चोरी से जुड़ी फर्जी और भ्रामक सूचनाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। चिंता की बात यह है कि कुछ स्थानों पर गांव के कोटवार भी बिना पुष्टि के ऐसी जानकारियां साझा कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में डर और भ्रम और बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अफवाहों के कारण आमजन में अनावश्यक भय का माहौल बन गया है और निर्दोष लोग इसका शिकार हो सकते हैं। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

प्रशासन और पुलिस से मांग की जा रही है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि वे बिना सत्यापन किसी भी सूचना पर विश्वास न करें। साथ ही, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की भी अपील की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी की जान जोखिम में न पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ