सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, प्राणघातक हमले की आशंका

 

विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस 

बैकुंठपुर। सिटी कोतवाली बैकुंठपुर क्षेत्र के ग्राम डुभापानी में मंगलवार को सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में मिला। युवक के साथ प्राणघातक हमला किए जाने की प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान डुभापानी निवासी अतवारू (35), गोंड के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े युवक को देखा और इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक किन परिस्थितियों में घायल हुआ और उसके साथ क्या घटना घटित हुई, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ