तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, DDRF टीम ने निकाला शव

 


विशाल सिंह/कोरिया एक्सप्रेस 

बैकुंठपुर। सिटी कोतवाली बैकुंठपुर क्षेत्र के ग्राम डुभापानी स्थित तालाब में नहाने के दौरान 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरजपुर जिले के ग्राम तिरागुड़ी नकना निवासी भोला राम प्रजापति (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भोला राम रक्षाबंधन के अवसर पर अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान वह पांच लोगों के साथ डुभापानी स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलने पर DDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तालाब से युवक का शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ