हड़ताल में बैठे कमर्चारी अधिकरी

 


 

विशाल सिंह /छत्तीसगढ़ में कर्मचारी-अधिकारी आंदोलन अब सड़क पर उतर आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर कोरिया जिले में आज से कर्मचारी कलम बंद–काम बंद हड़ताल पर बैठ गए हैं। डीए, वेतन विसंगति, कैशलेस इलाज सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी शासन के खिलाफ एकजुट नजर आ रहे हैं और “मोदी की गारंटी लागू करो” के नारे के साथ जिले-जिले में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है।


हड़ताल के चलते कई सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। फेडरेशन का कहना है कि जब तक लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, शासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ