11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत कर्मा पर्व के पंडाल को खोलने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

 

 विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस 

बैकुंठपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरपुर के आश्रित ग्राम केमहाडांड में कर्मा पर्व के लिए लगाए गए पंडाल को खोलने के दौरान एक युवक 11 केवी विद्युत सप्लाई तार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार केमहाडांड निवासी करीब 18 वर्षीय दीपक कर्मा पर्व के लिए लगाए गए पंडाल को खोल रहा था। इसी दौरान पंडाल के समीप से गुजर रहे 11 केवी विद्युत सप्लाई तार की चपेट में वह आ गया। करंट की चपेट में आने से दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी विवेचना की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ