आरटीओ वेबसाइट का क्लोन साइट बनाकर फर्जी ई-चालान भेज रहे हैं ठग



साइबर अपराधी आरटीओ वेबसाइट का क्लोन साइट बनाकर फर्जी ई-चालान के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में आरटीओ ई-चालान के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर परिवहन विभाग ने भी आम नागरिकों को सतर्क रहने कहा है। 

कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ के अनुसार कुछ ठग आम लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन के नाम पर डराने वाले फर्जी संदेश या मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें एक संदिग्ध लिंक दिया जाता है। इस लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से रुपए चोरी हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के ऐसे संदेश, लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें, खासकर यदि वे किसी निजी मोबाइल नंबर या संदिग्ध लिंक से भेजे गए हों। 

परिवहन विभाग के अनुसार वास्तविक ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने और भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी सभी ई-चालान की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेजी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ