भतीजे ने कुदार से प्राण घातक हमला कर अपनी बड़ी मां को मौत की घाट उतारा


 बैकुंठपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज हत्या, भतीजे ने कुदाल से हमला कर बड़ी मां को उतारा मौत के घाट

बैकुंठपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरा पाली में भतीजे ने अपनी ही बड़ी मां पर कुदाल से प्राणघातक हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान शांति बाई के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजा सुखनंदन किसी पारिवारिक विवाद अथवा आपसी कहासुनी को लेकर अपनी बड़ी मां से नाराज़ चल रहा था। इसी नाराज़गी के चलते उसने गुस्से में आकर कुदाल से उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी सुखनंदन स्वयं सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।

घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है। आसपास के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और रिश्तों के इस खून से टूटने पर गहरा दुख जता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ