जिला अस्पताल बैकुंठपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन सख्त हो गया है। अस्पताल की दीवारों और परिसर में मरीजों के परिजनों द्वारा तंबाखू व गुटखा खाकर थूकने से गंदगी फैलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के शिविल सर्जन आयुष जायसवाल के निर्देश पर अब अस्पताल के मुख्य द्वार पर जांच अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अस्पताल में प्रवेश करने वाले मरीजों के परिजनों की चेकिंग की जा रही है। जांच के दौरान उनके पास से मिले गुटखा और तंबाखू के पाउच जब्त कर डस्टबिन में नष्ट किए जा रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य परिसर को स्वच्छ बनाए रखना और मरीजों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे अस्पताल परिसर में तंबाखू व गुटखा का सेवन न करें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें

0 टिप्पणियाँ