जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में शिष्टाचार भेंट कर जिले की विभिन्न जनहितकारी समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोरिया जिले के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे रखते हुए शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से कोरिया जिले को संभाग का दर्जा प्रदान करने, बैकुंठपुर शहर में खरवत से जमगहना तक मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रमुख शासकीय कार्यालयों की स्थापना की मांग शामिल थी।
इसके अतिरिक्त सलका स्थित स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने एवं बैकुंठपुर स्थित जीर्ण-शीर्ण रामानुज क्लब भवन को ध्वस्त कर नवीन भवन निर्माण कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विषयों पर परीक्षण कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया


0 टिप्पणियाँ