मनसुख देवानिबांध में दिनदहाड़े चोरी, 35 हजार की नकदी व जेवर पार

 


विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

थाना बैकुंठपुर क्षेत्र के ग्राम मनसुख देवानिबांध में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपये की नकदी व जेवरात पार कर दिए। घटना 2 मार्च 2026 को सुबह 10 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनसुख देवानिबांध निवासी विजय कुमार यादव (पिता स्व. जनार्दन राम यादव) सोमवार सुबह लगभग 8 बजे घर में ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ नए घर रोड किनारे चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखी नगदी व जेवर चोरी कर ले गए।

पीड़ित के मुताबिक चोर 25 हजार रुपये नगद, 4 नग बिछिया, 8 नग चूड़ी, 3 नग लोटा, 6 नग विविध जेवर, 2 नग मंगलसूत्र, पायल और अंगूठी सहित कुल लगभग 35 हजार रुपये का सामान ले गए। घर का सामान बिखरा हुआ मिला और ताला टूटा पाया गया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना बैकुंठपुर में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ