होली पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाते आरोपी गिरफ्तार

 


विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस 

होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोनहत पुलिस ने मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

इस विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनहत थाना पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली मुखबिर सूचना पर ग्राम ओरगई स्थित एक शीटदार मकान में दबिश दी गई।

मौके पर आरोपी नीलेश कुशवाहा (28 वर्ष), पिता बिहारीलाल कुशवाहा, निवासी ग्राम अमहर, थाना पटना, जिला कोरिया को अंग्रेजी शराब में स्प्रिट एवं पानी मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाते हुए पकड़ा गया। आरोपी मिलावटी शराब को बिक्री के लिए तैयार कर रहा था।

जप्त सामग्री में लगभग 9.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, करीब 100 खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के ढक्कन, दो सूजा, एक ट्यूब का टुकड़ा तथा 10 नग 1 लीटर पानी की बोतलें (एम्बे, किनले, एम. हेल्प स्टीकर सहित) शामिल हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,500 रुपये आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 38(क), 49(क), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

जिला पुलिस कोरिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ