भाजपा कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन


 दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने के मामले को लेकर कोरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  प्रदीप गुप्ता के तत्वधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से रैली निकालकर कुमार चौक होते हुए छिंदडाड़ स्थित भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च किया और वहां पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आने के साथ ही बलरामपुर जिले में भी ऐसे मामलों के उजागर होने से प्रदेश में नशे के कारोबार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है और इस पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ