बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केनापारा में शनिवार सुबह एक महिला का शव कुएं में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान केवलपति (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी केनापारा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला 11 मार्च से अपने घर से लापता थी। शनिवार 14 मार्च की सुबह घर के पास स्थित कुएं में ग्रामीणों ने एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ