मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारण बताए


रूपेश कुमार जायसवाल (राहुल) ने अपने पोड़ी (बचरा) मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष ।पद से इस्तीफा दे दिया है

जिला कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को संबोधित एक पत्र में जारी करते हुए उन्होंने ये सूचना दी ।

जारी पत्र में उन्होंने बताया कि वे पूर्व में पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिनमें युवा कांग्रेस सचिव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं लोकसभा महासचिव (इलेक्टेड बॉडी, दो बार) जैसे दायित्व शामिल हैं। वर्तमान में वे पोड़ी मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत एवं पारिवारिक परिस्थितियों को बताया है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, हालांकि वे कांग्रेस पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहेंगे।

पत्र के अंत में उन्होंने औपचारिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। इस पत्र की प्रतिलिपि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव सहित अन्य पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ