जामपानी ग्राम पंचायत में हो रहे सेड निर्माण में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है ।

 

विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

कोरिया जिला मुख्यालय से बैकुंठपुर से महज 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित जामपानी ग्राम पंचायत में शेड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जहां पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सेंड निर्माण में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है निर्माण में इस्तेमाल होने वाला मटेरियल इस्टीमेट से बिल्कुल अलग देखने को मिल रहा है जहां पर  अनियमितता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है जिसमें लगभग 60 प्रतिशत का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी अभी तक कार्य योजना बोर्ड नहीं लगया गया है । स्थानीय निवासीयो को  जानकारी ही नहीं है कि ये निर्माण किस मत से हो रहा और इस निर्माण के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है ।  हालांकि ये निर्माण कार्य में  एजेंसी ग्राम पंचायत जामपानी है परंतु स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस कार्य को सत्तापक्ष में बैठे शहरी  क्षेत्र के चर्चित ठेकेदार   के द्वारा कराया जा रहा है शायद यही कारण है इस कार्य में घटिया ईट और गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है । अगर निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो  इस कार्य में सप्लाई सभी  मैटेरियल गुणवत्ता हीन है ।

लोगो का आरोप है कि कार्य अब लगभग खत्म होने के कगार पर है पर संबंधित इनिजियर कभी भी कार्य स्थल पर नहीं आते हैं और शहरी ठेकेदार के द्वारा मनमानी तरीके के घटिया निर्माण कराया जा रहा है ।

अब देखने वाली बात ये होगी क्या मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन इस घटिया निर्माण में कोई उचित कार्यवाही करता है या हमेशा की तरह प्रशासन सत्ता के दबाव में मौन धारण करते हुए घटिया निर्माण को होने देता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ