घर में लाखों की चोरी, परिवार सगाई कार्यक्रम में गया था बाहर


 विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसवार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना 17-18 मार्च की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसवार निवासी शिवशंकर जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ 17 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे अपने पुत्र अंकित जायसवाल के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बुढार गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे रात्रि करीब 12:50 बजे वापस घर लौटे, तो घर के पीछे का दरवाजा और अंदर का दरवाजा टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर जाकर देखने पर दो आलमारियां भी टूटी हुई पाई गईं। आलमारी में रखी लगभग 50 हजार रुपये नगद राशि, सोने का मंगलसूत्र एवं कान के छोटे-छोटे गहने, जिनकी कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है, गायब थे। इस प्रकार चोरों ने कुल लगभग 95 हजार रुपये की चोरी को अंजाम दिया। जब घर वाले अपने घर की गहन जांच किए तो चोरी की रकम में और बढ़ोत्तरी हुई परिवार के बताए अनुसार उनके घर में नगद एवं आभूषण सहित लगभग 8 लाख रुपए की चोरी हुई है ।

पीड़ित शिवशंकर जायसवाल ने घटना की लिखित शिकायत थाना सोनहत में दर्ज कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस अज्ञात चोरों तक नहीं पहुंच पा

ई है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ