। स्कूटी की टक्कर से मवेशी ले जा रहे युवक की मौत


 विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

बैकुंठपुर। शहर के चौदहा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मवेशी लेकर पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक ओमप्रकाश, निवासी सोनहत विकासखंड क्षेत्र, डूभापानी गांव से करीब 11 मवेशियों को लेकर पैदल सोनहत की ओर से  रहा था।

बताया जा रहा है कि उसके साथ झम्मन प्रताप सिंह भी मौजूद थे। जैसे ही दोनों चौदहा पेट्रोल पंप तलवापारा के पास पहुंचे, तभी शाम करीब 7:15 बजे तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रही स्कूटी क्रमांक CG16CN6749 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से झम्मन प्रताप सिंह सड़क किनारे गिर पड़े और उनके पैर, सिर व कमर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल बैकुंठपुर से अंबिकापुर ले जाते समय विश्रामपुर के पास घायलझम्मन प्रताप सिंह  ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर परिजनों में शोक का माहौल है। मामले की जांच सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस द्वारा की जा रही है और स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ