कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में गाय को बेरहमी से पीटकर मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर निवासी गौ सेवक अनुराग दुबे , गौ सेवक रिचेश सिंह , एवं गौ सेवक अनिल खटीक ने थाना चरचा में आवेदन देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच ग्राम आमगांव में एक व्यक्ति ने गाय को डंडे से बेरहमी से पीट दिया, जिससे मौके पर ही गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव के लोगों को मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
शिकायत के आधार पर चरचा पुलिस ने आरोपी हरजीत यादव, पिता मदन यादव, निवासी ग्राम आमगांव थाना चरचा, जिला कोरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 325 तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 की धारा 4 व 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ