विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस
बैकुंठपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया लघु केंद्र तलवा पारा, बैकुंठपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों—जूनियर एवं सीनियर—में किया गया। सीनियर वर्ग में श्रद्धा घोष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी पटेल द्वितीय तथा शासविका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं जूनियर वर्ग में काव्या राजवाड़े ने प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्या कुजूर द्वितीय एवं दीपशिखा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोच श्यामल मित्रा, धर्मेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, भूपेंद्र पाल, प्रकाश साहू गणेश राजवाड़े , प्रवीण पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही महिला खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


0 टिप्पणियाँ