राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संलग्नीकरण (अटैचमेंट) व्यवस्था को पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कोरिया एवं एम सी बी जिले में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहने के आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले के कई विभागों में नियमों को दरकिनार कर कर्मचारियों का संलग्नीकरण किया गया है।
जानकारी के अनुसार इन जिले में सबसे अधिक संलग्नीकरण का मामला स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिल रहा है। आरोप है कि अन्य जिलों में पदस्थ और वहां से वेतन प्राप्त करने वाले कई कर्मचारियों को कोरिया जिले में कार्य कराया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देशों पर सवाल उठ रहे हैं।
इधर, इसी मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में विधानसभा में बयान देते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में संलग्नीकरण व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इन दोनों जिले में भी संलग्नीकरण के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजा जाएगा या फिर यह मामला केवल घोषणा और बयान तक ही सीमित रह जाएगा।

0 टिप्पणियाँ