हाथी के हमले में 22 वर्षीय युवती की मौत

 

विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना वन परिक्षेत्र रामानुजगंज अंतर्गत छतवा-चीनिया के जंगल की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने रिश्तेदारों के साथ महुआ चुनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान अचानक हाथी के संपर्क में आने से वह उसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतका झारखंड की निवासी थी और अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने आई हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ