सूरजपुर जिले में अधजली हालत में युवती मिलने से सनसनी

 

विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

सूरजपुर,  जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पासन नाला के समीप एक युवती अधजली हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती लगभग 95 प्रतिशत तक जली हुई अवस्था में पाई गई।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने पासन नाला के पास युवती को गंभीर हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ