नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अंतर्गत प्रेमा बाग स्थित गुरुद्वारा के सामने हाल ही में निर्मित सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण के महज एक माह के भीतर ही सड़क से गिट्टी निकलने लगी है, जिससे कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन भी नहीं होता, इसके बावजूद सड़क का इस तरह से क्षतिग्रस्त होना निर्माण में लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, उक्त सड़क का निर्माण उसी ठेकेदार द्वारा कराया गया है, जिस पर नगर पालिका से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराने के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि सत्ता पक्ष से नजदीकी का लाभ उठाकर ठेकेदार लगातार इस तरह के कार्य कर रहा है, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार
यहां तक कि उसी स्थान में बने पुलिया के बगल से बनने वाले रिटर्निग वाल पर भी इसी चहेते ठेकेदार पर पुनः मेहरबान होने की पूरी तैयारी कर ली गई है ।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। परंतु प्रशासन की तरह में हर गुणवत्ताहीन निर्माण की इस निर्माण को भी क्या दबा दिया जाएगा ???


0 टिप्पणियाँ