-
विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस
कोरिया जिले के छिंदिया स्थित श्री राम राइस मिल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान राइस मिल में लगभग साढ़े छह हजार बोरा धान कम पाया गया। गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में राइस मिल को सील कर दिया।
सुबह से ही संयुक्त कलेक्टर के साथ जिला खाद्य अधिकारी, राजस्व विभाग के आरआई और पटवारी की संयुक्त टीम ने राइस मिल की गहन जांच की। जांच के दौरान दस्तावेजों और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।


0 टिप्पणियाँ