बैकुण्ठपुर के चेर पुल के आगे मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्राम जगतपुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यातायात पुलिस और कोतवाली थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है।
गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब पूरे जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है


0 टिप्पणियाँ