पटना में स्थित बूढ़ा सागर तालाब में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी


 विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना अंतर्गत बूढ़ा सागर तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तालाब में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी तत्काल पटना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान स्थानीय निवासी चंद्रिका के रूप में की जा रही है, जो लगभग एक सप्ताह से घर से लापता था।

पुलिस द्वारा शव को तालाब से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पूरा मामला कोरिया जिला अंतर्गत पटना थाना क्षेत्र का है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ