ग्राम पंचायत जिल्दा स्थित पथरापारा आंगनबाड़ी केंद्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज समय पर नहीं उतारा गया। 27 जनवरी की सुबह करीब 8.30 बजे तक तिरंगा आंगनबाड़ी परिसर में लहराता देख स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
सूचना मिलने पर सहायिका मौके पर पहुंची और झंडा उतारा गया। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति को भी फोन पर जानकारी दी गई, जिन्होंने इसे लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति ऐसी गैरजिम्मेदारी बच्चों के प्रति भी लापरवाह रवैये को दर्शाती है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ