आरोपी सुलेमान के फॉर्म हाउस से मिला बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री

 



राजस्थान के नागौर जिले में एक फार्म हाउस  से दस हजार किलो विस्फोटक बरामद।इससे पहले दिल्ली कार ब्लास्ट में प्रयुक्त विस्फोटक  डॉ के घर से मिला था और इस बार फॉर्म हाउस यानी किसान से जब्त हुआ है।अमोनियम नाइट्रेट की इतनी बड़ी मात्रा एक पूरे शहर को तबाह करने के लिए काफी है।हालांकि जांच एजेंसियों ने अपना काम शुरू कर दिया है।आरोपी सुलेमान को पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ जाने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है।


गणतंत्र दिवस पर पुलिस को मिली ये सफलता प्रशंसनीय तो है साथ ही चिंताजनक भी।आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कैसे जमा कर लिया था सुलेमान ने?आखिर सुलेमान की इस अवैध गतिविधि की भनक पुलिस को पहले क्यों नहीं लगी?जबकि सुलेमान अवैध बारूद के कारोबार में पहले भी पकड़ा जा चुका है।

खैर तमाम लापरवाहियों को छोड़ भी दिया जाए तो भी ये बड़ी सफलता है।अब जांच के तार कहां तक पहुंचते है ये देखने वाली बात होगी।और देश में कहां कहां कितना विस्फोटक छुपा कर रखा गया है ये भी खोज के आठ साथ चिंता का विषय होना चाहिएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ