उचित मूल्य की दुकान में देर रात जारी है राशन वितरण, विवाद हंगामा


कोरिया एक्सप्रेस/ विशाल सिंह 

कोरिया जिले के बैकुंठपुर से लगे ग्राम पंचायत जामपारा में शुक्रवार रात तक राशन वितरण जारी रहा। रात करीब 8:30 बजे भी दर्जनों राशन कार्डधारी उचित मूल्य दुकान के बाहर लाइन में खड़े रहे। दोपहर से इंतजार कर रहीं महिलाओं में भारी नाराजगी देखने को मिली, वहीं संचालक का कहना है कि एक ही दिन में सभी उपभोक्ताओं के पहुंचने और मशीन खराब होने के कारण वितरण धीमा हो गया है।


 

इधर, दुकान परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण हालात तनावपूर्ण बने रहे। कुछ लोग नशे की हालत में भी मौके पर पहुंच गए और विवाद की स्थिति बन गई, मारपीट की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राशन वितरण व्यवस्था सुधारने और मौके पर व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ