एनएच–43 किनारे रात में पाइपलाइन कार्य पर सवाल

 


बैकुंठपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग–43 के किनारे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य इन दिनों सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह काम बिना विधिवत अनुमति के और अधिकतर रात के समय किया जा रहा है।

इस संबंध में जब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने ऐसी किसी अनुमति की जानकारी होने से इनकार किया। बताया जा रहा है कि सड़क के एक ओर गैस पाइपलाइन का कार्य अनुमति के साथ चल रहा है, जबकि दूसरी ओर बीएसएनएल की पाइपलाइन डाली जा रही है।

सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। कार्य स्थल पर न तो पर्याप्त संकेतक दिख रहे हैं और न ही बैरिकेडिंग व प्रकाश की समुचित व्यवस्था। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ