सार्वजनिक स्थानों पर जन्मदिन मनाना गैरकानूनी, पुलिस ने जारी की जनहित अपील


 विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस
 

सार्वजनिक स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन या अन्य निजी समारोह मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कोरिया पुलिस ने जनहित में अपील जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क, पार्क, सार्वजनिक स्थल या वाहनों पर खड़े होकर जन्मदिन मनाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस द्वारा जारी जागरूकता संदेश में कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों से यातायात बाधित होता है, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। विशेषकर चलती या खड़ी गाड़ियों की छत पर केक काटना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि यह कानून का उल्लंघन भी है।

कोरिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जन्मदिन या किसी भी प्रकार का जश्न अपने घर या पूर्व अनुमति प्राप्त स्थानों पर ही मनाएं। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा करते पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 270 एवं 272 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम किसी की खुशियों पर रोक लगाने के लिए नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने कहा है कि नियमों का पालन कर ही सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण संभव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ