सीएम दौरे से पहले अतिक्रमण पर बुलडोज़र, भेदभाव के आरोप , सीएमओ अवैध अतिक्रमण पर टिप्पणी से बचते नजर आए ।

 


 विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस

कोरिया जिले में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भेदभाव के आरोप लगने लगे हैं। शहर को साफ-सुथरा दिखाने के नाम पर की जा रही कार्रवाई में गरीब ठेला-दुकानदारों पर सख्ती और प्रभावशाली लोगों के स्थायी अतिक्रमणों पर चुप्पी का आरोप है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी लिखित नोटिस के जेसीबी से सीधे कार्रवाई की गई, जिससे कई परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। आरोप है कि केवल वीआईपी रूट में आने वाले इलाकों में ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री का दौरा हुआ, लेकिन इस तरह गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े गए। वहीं पूर्व एल्डरमैन विपुल शुक्ला ने आरोप लगाया कि जिन अतिक्रमणों से नगर पालिका स्वयं किराया वसूलती रही, आज उन्हीं गरीबों को हटाया जा रहा है।

इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने कार्रवाई को एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ