18 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में किया गया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शांति हवन सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी। मातृ स्नेह और उनके आशीर्वाद की स्मृतियाँ सदैव परिवारजनों को शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।
कार्यक्रम में विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री), तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), गजेंद्र यादव (विधि मंत्री), रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक) सहित उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ

0 टिप्पणियाँ