लापरवाही पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जनपद सीईओ का प्रभार बदला

 

 

विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

 कोरिया महोत्सव के दौरान हुए लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपयोग किए गए शिलालेखों के सुरक्षित संधारण में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

लोक निर्माण विभाग व जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

इसी के साथ जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ खैरवार को आगामी आदेश तक जिला पंचायत बैकुंठपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं अलेक्जेंडर पन्ना को जनपद पंचायत बैकुंठपुर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन ने शासकीय कार्यक्रमों में जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ