रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन


 

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये तथा कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने रविवार को कुमार चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आम जनता की दैनिक जरूरत है, लेकिन बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने बढ़ी हुई गैस कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो पार्टी जनहित में आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीर भट्टाचार्य, हेमसागर यादव, बिहारी लाल राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, आशीष यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े, अनिल जायसवाल, यूसुफ इराकी, आशीष डबरे, दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, जाग्रत कुर्रे, रियाजउद्दीन, एजाज़ गुड्डू, एस.एन. मोदी, संजोती मरकाम, अन्नपूर्णा सिंह, चांदनी सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ