बरसात में स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर करने नगर पालिका उपाध्यक्ष ने की पहल


 

 


बैकुंठपुर। बरसात के मौसम में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव ने पहल करते हुए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने का कार्य शुरू कराया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष ने अपने निर्वाचित वार्ड क्रमांक 6 के साथ-साथ शहर के अन्य वार्डों में भी निरीक्षण कर कई स्थानों पर खराब हो चुकी दर्जनों स्ट्रीट लाइटों को बदलवाया। इस पहल से रात के समय प्रकाश व्यवस्था में सुधार हुआ है और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी ।

उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शहर में जहां-जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलेगी, वहां शीघ्र मरम्मत एवं प्रतिस्थापन की कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ