तीन साल से फरार आरोपी को सोनहत पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सोनहत पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के मामले में करीब तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सोनहत में दर्ज अपराध क्रमांक 128/2023 में धारा 307, 109, 120-बी आईपीसी तथा अपराध क्रमांक 42/2020 में धारा 497, 511 आईपीसी के प्रकरण में आरोपी अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल हामिद, उम्र 30 वर्ष, निवासी हीरालाल वार्ड, मुंगेली, जिला मुंगेली लंबे समय से फरार था। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी को 17 सितंबर 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर के समक्ष पेश किया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल किंडो, एएसआई हेमपाल सिंह, धनंजय सिंह, आरक्षक विमल जायसवाल एवं रमेश साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ