सवारावां सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, पिकअप चालक फरार

विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस 

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत सवारावां गांव में ऑटो और अज्ञात पिकअप के बीच हुई भीषण भिड़ंत में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रवती (43 वर्ष), निवासी बांधपारा, थाना पटना, ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 15 महिलाएं ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सवारावां गांव के पास अज्ञात पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन महिलाओं की पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं, छह महिलाएं घायल हो गई थीं। गंभीर रूप से घायल चंद्रवती को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ