बैकुंठपुर। कोरिया जिले की बचरापोड़ी तहसील में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।
इस विरोध प्रदर्शन में कोरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित बिहारी राजवाड़े, राहुल जायसवाल, रामकृष्ण साहू, शीतल सिंह, नरेश जायसवाल, कलावती मरकाम, प्रज्ञानंद साहू, विजेंद्र दास, छवि शंकर सिदार, सत्यम जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, धनी दास, राम लखन यादव, अनूप रमेश, लक्ष्मण बेग, अशोक विजय सूर्यवंशी और महेश जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


0 टिप्पणियाँ