विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस
पूरे देश के साथ-साथ बचरापोड़ी क्षेत्र में भी 77वाँ गणतंत्र दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सकरिया में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसके माध्यम से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रातः 8 बजे आयोजित इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्राचार्य, समस्त स्टाफ सदस्य तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अवध बिहारी जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इसके उपरांत स्कूली छात्र छात्राएं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया एवं उपस्थितजनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।


0 टिप्पणियाँ