कोरिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद बीती रात चोरी की घटना को दिया अंजाम



कोरिया जिले के बैकुंठपुर पुलिस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की एक और घटना को अंजाम दिया। चोरों ने किसान के ट्रैक्टर से 12 बोरी धान, जो 12 तारीख को धान समिति केंद्र में विक्रय के लिए रखी गई थी, के साथ-साथ ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी कर ली।

गौरतलब है कि कोरिया जिले में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते एक माह के भीतर ग्राम नरसिंहपुर में यह तीसरी चोरी की घटना है। इसके बावजूद सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व की दो चोरी की घटनाओं में न तो मौके का मुआयना किया गया और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ