ग्राम पंचायत रोजगार सहायक के द्वारा नाच कार्यक्रम में नोट उड़ाने का वीडियो हुआ वायरल


विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस

 गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया जिले से भी नोट उड़ाने का मामला सामने आया है।

जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित नाचा कार्यक्रम के दौरान एक रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत पोड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक जिंदल साय को नाचा कार्यक्रम के दौरान कलाकारों पर नोट उड़ाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है, जब कार्यक्रम के दौरान रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम पैसे लुटाए गए।

वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामला शासकीय पद पर पदस्थ व्यक्ति के आचरण से जुड़ा होने के कारण इसकी गंभीरता बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ