अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियाँ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं।
इसी क्रम में अर्पित गुप्ता (मोनू) को बैकुंठपुर शहर मंडल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से मंडल स्तर पर कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष अर्पित गुप्ता (मोनू) संगठन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनहितैषी विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे, तथा पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए और अधिक सशक्त बनाएंगे

0 टिप्पणियाँ