विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस
कोरिया पुलिस ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार का बच्चा गुम हो जाता है तो बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दें और बच्चे की जानकारी Track Child Portal पर दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों की तलाश में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए समय रहते सूचना देने से बच्चे को शीघ्र सुरक्षित बरामद करने में मदद मिलती है।
कोरिया पुलिस द्वारा जारी जनहित संदेश में बताया गया है कि बच्चे के गुम होने की स्थिति में सबसे पहले नजदीकी थाना में संपर्क करें और बच्चे की हालिया फोटो व आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही बच्चे की जानकारी ऑनलाइन Track Child Portal पर दर्ज कराई जाए, ताकि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उसकी ट्रैकिंग संभव हो सके।
पुलिस ने अभिभावकों से यह भी आग्रह किया है कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत कॉल करें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय होकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करती है।
कोरिया पुलिस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों की शीघ्र खोज और सुरक्षित वापसी के लिए आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। जागरूकता और त्वरित सूचना से कई बच्चों को समय रहते उनके परिवार तक पहुंचाया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ