कोरिया में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 1 जनपद पंचायत क्षेत्र एवं 28 वार्ड पंचों के लिए 1 जून को मतदान

विशाल सिंह/ कोरिया एक्सप्रेस 

कोरिया। जिले में पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-7 सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के 28 वार्ड पंच पदों के लिए आगामी 1 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मई से प्रारंभ हो चुकी है, जो 18 मई तक चलेगी। इसके बाद प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 21 मई को अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ