सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति जिला कोरिया की पुरानी कमेटी भंग, जल्द होगी नई कमेटी की घोषणा

 

कोरिया। सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति छत्तीसगढ़, जिला कोरिया की पूर्व में गठित कमेटी को संगठन हित, विस्तार एवं समिति को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 28 मई 2026 को भंग कर दिया गया है। यह निर्णय समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपसी सहमति से लिया गया।

समिति की ओर से बताया गया कि 30 मई 2026 को नई कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की जाएगी। नई कमेटी में समाजहित, जनकल्याण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

समिति ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता बनाए रखना, जनहित के कार्य करना एवं क्षेत्र के विकास में सहभागिता निभाना है। नई कमेटी के गठन के बाद विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

समिति ने सभी सदस्यों, समर्थकों एवं समाज के लोगों से संगठन के प्रति अपना सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने की अपील की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ